300x250 AD TOP

Powered by Blogger.

Poltics

Wisata

News

Health

Sports

Gallery

News Scroll

Pages

Thursday, May 26, 2016

Tagged under:

ये है भारत का 'सबसे वज़नदार बच्चा'

कर्नाटक के हासन ज़िले में जन्मी एक बच्ची का वज़न 6.8 किलोग्राम बताया जा रहा है जो डाक्टरों के मुताबिक़ भारत की सबसे वज़नदार बच्ची हो सकती है. मुल्क में एक आम बच्ची का वज़न जन्म के समय आमतौर पर 2.5 से तीन किलोग्राम होता है. इस बच्ची का जन्म सीज़ेरियन से हुआ है. हासन ज़िले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वेंकटेश ने स्थानीय पत्रकार इमरान क़ुरैशी से बात करते हुए दावा किया कि ये भारत में जन्मा सबसे वज़नदार शिशु है.

बच्ची की लंबाई भी सामान्य से ज़्यादा है. जहां आम तौर पर पैदा होते वक़्त बच्चों की लंबाई 50 सेंटीमीटर होती है वहीं इस बच्ची की लंबाई 62 सेंटीमीटर (24.4 इंच) है. आम तौर पर डायबिटीज़ से पीड़ित महिलाएं वज़नी बच्चों को जन्म देती हैं लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक़ बच्ची की मां नंदिनी - जो 20 साल की हैं, को डायबिटीज़ नहीं है. इस वजह से बच्ची का इतना वज़न और ज़्यादा आश्चर्यजनक है. 'सबसे वज़नदार शिशु' डॉक्टर कुमार ने बताया कि बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं और सभी टेस्ट के रिज़ल्ट सामान्य हैं. बच्ची के कुछ और टेस्ट किए गए हैं और दो दिन में सभी रिपोर्ट आ जाएंगी.

अब तक दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक़ भारत में पैदा हुए सबसे वज़नी शिशु एक लड़का था जो उत्तर प्रदेश में नवंबर 2015 में जन्मा था. पैदा होते वक़्त उसका वज़न 6.7 किलोग्राम था. सितंबर 1955 में इटली में पैदा हुए एक लड़के का जन्म के वक़्त वज़न 10.2 किलोग्राम था. रिकॉर्ड्स के मुताबिक़ ये अब तक का सबसे भारी बच्चा माना जाता है. (बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

0 comments:

Post a Comment