नई दिल्ली (13 जून) : जापान की राजधानी टोक्यो में अगले माह पहला 'नेकेड रेस्टोरैंट' खुलने जा रहा है। लेकिन यहां एंट्री के लिए बहुत सख्त नियम-कायदे रखे जा रहे हैं। यहां डिनर के शौकीन रखने वालों को पहले अपना वजन कराना होगा। अगर वो ओवरवेट पाए गए तो उन्हें एंट्री नहीं मिल सकेगी।
इस रेस्टोरैंट ने लंदन और मेलबर्न में खुले इस तरह के प्रतिष्ठानों का अनुसरण किया है। '
द अमृता- संस्कृत फॉर इम्मोरटेलिटी' नाम के इस रेस्टोरैंट में सिर्फ 18 से 60 साल की उम्र के बीच के लोगों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा। रेस्टोरैंट में चेक इन के बाद कपड़ों को जमा कराना होगा। फिल उन्हें पहने के लिए पेपर के अंडरवियर पहनने को दिए जाएंगे।
रेस्टोरैंट की वेबसाइट पर एंट्री के नियमों को जारी किया गया है। इनके मुताबिक अगर किसी का वजन आपकी ऊंचाई के हिसाब से औसत वजन से 15 किलो ज़्यादा है तो उन्हें रेस्टोरैंट में रिज़र्वेशन नहीं मिलेगा।
ये रेस्टोरैंट 29 जुलाई को खुलने जा रहा है। अगर किसी कस्टमर को रेस्टोरैंट पहुंचने के बाद ओवरवेट पाया गया तो उसे बुकिंग का रिफंड नहीं दिया जाएगा।
सारा भुगतान एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग पेज पर करना होगाय़
नियमों में ये भी कहा गया है कि कोई भी ऐसी हरकत ना करे जिससे दूसरे गेस्ट को परेशानी हो। जिन कस्टमर्स के शरीर पर टैटू होंगे उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जो कस्टमर्स रेस्टोरैंट में एंट्री के पात्र पाए जाएंगे उन्हें अपने मोबाइल फोन और कैमरे टेबल टॉप बॉक्स में जमा कराने होंगे।
कस्टमर को टिकट के लिए 80,000 येन (करीब 50,000 रुपए) चुकता करने होंगे। फूड सर्व करने के साथ ही इस रेस्टोरैंट में मेल मॉडल्स का डॉन्स देखने को भी मिलेगा।
मील टिकट्स की कीमत 14,000 से 28,000 येन (12000 से 15000 रुपए) होगी, ये मेनू कैसा चुना जाएगा उस पर निर्भर होगा लेकिन इसमें शो शामिल नहीं होगा।
Monday, June 13, 2016
Tagged under: Entertainment
जापान में खुलने जा रहा है पहला 'नेकेड रेस्टोरैंट', एंट्री के लिए ये हैं शर्तें...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment