नई दिल्ली (14 जून): पटना में फेसबुक पर प्यार और फिर धोखे का मामला सामने आया है। कोलकाता की लड़की का आरोप है कि उसका धर्म परिवर्तन करवा कर धोखे से शादी करवाई गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच जारी है।
ये बयान प्यार में धोखा खाई एक लड़की का है, जो अब इंसाफ का इंतजार कर रही है।
खबर लव जिहाद की है और मामला पटना का है। कपड़ों से अपनी पहचान छिपाती ये लड़की फेसबुक के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। पहचान के बाद दोस्ती हुई है और फिर प्यार हो गया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया। लड़की प्यार में डूब चुकी थी। वो कोलकाता से पटना आ गई। आरोपी ने लड़की का धर्म परिवर्तन करा कर शादी का नाटक किया और इसके बाद लड़की पर जुल्म का सिलसिला शुरु हो गया
बात यहीं खत्म नहीं होती, पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
जिसे वो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था, बहरहाल इसके बाद लड़की ने आरोपी के खिलाफ जंग लडने का मन बनाया और पुलिस में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस पीड़िता के लगाए आरोपों की जांच में जुटी है।
Tuesday, June 14, 2016
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment