300x250 AD TOP

Powered by Blogger.

Poltics

Wisata

News

Health

Sports

Gallery

News Scroll

Pages

Wednesday, June 8, 2016

Tagged under:

सेक्स रैकेट का खुलासा, मशहूर टीवी शो की एक्ट्रेस समेत दो मॉडल्स अरेस्ट

नई दिल्ली(8 जून): गोरेगांव में मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच (SSB) ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक मॉल के बाहर दो टीवी एक्ट्रेस को अरेस्ट किया। इसमें सावधान इंडिया की एक एक्ट्रेस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि जहां छापा मारा गया था वो इलाका मशहूर फिल्म सिटी के काफी करीब है और कई टीवी स्टार आते जाते रहते हैं।

इस रैकेट का खुलासा करने वाले अमित जलाल ने बताया कि मॉडल्स-एक्ट्रेस और सप्लायर की गिरफ्तारी मॉल के बाहर की गई। हमें जानकारी मिली थी कि यहां ऐसा हो रहा है। इसके बाद हमने सप्लायर बनकर जाल बिछाया। इसके जरिए हम रियल सप्लायर साइरा और अशरफ उर्फ अमन तक पहुंच सके। जैसे ही अमन वहां पहुंचा हमने उसे अरेस्ट कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि इनमें एक सावधान इंडिया में काम करने वाली एक्ट्रेस, एक मराठी एक्ट्रेस और एक रैंप मॉडल है।

सप्लायर सोशल साइट्स के जरिए फोटोज भेजते थे। डिंडोषी पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट के पीछे कबीर नाम के शख्स का दिमाग है। अमित ने बताया कि कबीर इंडस्ट्री में आने वाले नए लड़कों-लड़कियों को पैसे का लालच देकर इस धंधे में लाता है। कबीर के इशारे पर ही अशरफ काम करता है जो कि फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। बताया जा रहा है कि सेक्स वर्कर्स के तौर पर काम करने वाली मॉडल्स और एक्ट्रेस 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं। सप्लायर ज्यादातर इन्हें हाई प्रोफाइल बिजनेस और कॉरपोरेट क्लाइट के पास भेजता था।

0 comments:

Post a Comment