300x250 AD TOP

Powered by Blogger.

Poltics

Wisata

News

Health

Sports

Gallery

News Scroll

Pages

Monday, June 13, 2016

Tagged under:

अब कपिल शर्मा को लेकर कृष्णा ने ये कहा...

नई दिल्ली (13 जून) : 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' स्टार कृष्णा अभिषेक का कहना है कि वो कपिल शर्मा के साथ स्वस्थ कंपीटिशन चाहते हैं। बता दें कि कृष्णा 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' के भी होस्ट हैं। वहीं कपिल अब सोनी चैनल पर 'द कपिल शर्मा शो' में नज़र आते हैं। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कपिल और कृष्णा की राइवलरी के किस्से सुर्खियां बटोरते रहे हैं। हालांकि कपिल ने इस मुद्दे पर कभी एक शब्द नहीं बोला।

 वहीं, कृष्णा ने एक ताज़ा इंटरव्यू में कहा है कि वो कपिल के बड़े फैन हैं और उन्होंने कपिल से बहुत कुछ सीखा है। कृष्णा ने कहा, जब कपिल का शो सोनी पर आने लगा तो इसमें मुझे कंपीटिशन का एहसास कराया। मैं चाहता हूं कि उनका शो लोकप्रियता बटोरे लेकिन हमारे (शो) से ज़्यादा नहीं। मैं चाहता हूं कि वो (कपिल) बड़े स्टार बनें लेकिन मुझे उनसे भी बड़ा स्टार बनना चाहिए। वो अपने काम में अच्छे हैं लेकिन मैं उनसे भी बेहतर करना चाहता हूं।

 आठ साल तक कॉमेडी सर्कस में काम कर चुके कृष्णा खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' करने का मौका मिला। 33 वर्षीय कृष्णा का खुद के कॉमेडियन बनने पर कहना है, मुझे पैसे की ज़रूरत थी, मैं रिएलिटी शो करना चाहता था क्योंकि उनमे बहुत सा पैसा होता है।

मुझे कॉमेडी सर्कस ऑफर किया गया। ये सिर्फ चार महीने के लिए था, लेकिन इतना बड़ा हिट हुआ कि ये टीवी पर सबसे लंबे चलने वाले शोज़ में एक बन गया। एक्टर गोविंदा के भांजे कृष्णा ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि एक दिन मामा गोविंदा के साथ काम करने का उन्हें मौका मिलेगा। कृष्णा ने कहा, "मैं मामा के साथ काम करना चाहता हूं। मैं उनके साथ सस्पेंस थ्रिलर करना चाहता हूं।

लोग हमसे कॉमेडी की उम्मीद करेंगे लेकिन गंभीर और अच्छा परफॉर्मेंस उन्हें हैरत में डालेगा।" कृष्णा ने कहा कि सुदेश लहरी, भारती सिंह और कपिल शर्मा वो कलाकार हैं जिनसे मैं कॉमेडियन के तौर पर प्रेरित हुआ।

0 comments:

Post a Comment