300x250 AD TOP

Powered by Blogger.

Poltics

Wisata

News

Health

Sports

Gallery

News Scroll

Pages

Monday, June 13, 2016

Tagged under:

यूलिया ने सलमान से कहा- इस एक्ट्रेस से दूरी बना कर रहो!

नई दिल्ली (13 जून) : लगता है रोमानियाई टीवी प्रेज़ेंटर यूलिया वंतूर को सलमान की महिला दोस्तों से करीबी पसंद नहीं आ रही है। यूलिया और सलमान को लेकर बॉलिवुड में किस्सों की कमी नहीं है। अब कहा जा रहा है कि यूलिया ने सलमान से कहा है कि वो फिल्म 'जय हो' में अपनी को-स्टार डेज़ी शाह से दूर ही रहें। डेज़ी शाह को सलमान की अच्छी दोस्त माना जाता है।

डेज़ी ने बोल्ड फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में काम करने के बाद कहा था कि उन्होंने सलमान से सलाह लेने के बाद ही ये फिल्म की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में परिवार से जुड़े एक करीबी के हवाले से कहा है कि यूलिया ने सलमान से डेज़ी से दूरी बना कर रहने को कहा।

सलमान ने यूलिया की बात को अनसुना किया तो यूलिया ने सलमान के परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बात की, जिन्होंने इस मामले में दखल दिया। रिपोर्ट के मुताबिक खान परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने सलमान और उनकी बहन अर्पिता को डेज़ी से दूर रहने को कहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं। यूलिया की बात को फिर अनसुना कर देते हैं या डेज़ी से दोस्ती को भुला देते हैं।

0 comments:

Post a Comment