
देसीमार्टिनी' की रिपोर्ट के मुताबिक उपासना सिंह ने पहले कहा था कि उन्हें कृष्णा और टीम के साथ 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' में काम करने में कोई इश्यू नहीं है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उपासना सिंह शो में उनके किरदार को जिस तरह पेश किया जा रहा था, उससे वे खुश नहीं थीं। इसीलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया।
'टेलीचक्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक उपासना से एक कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर करन के लिए कहा गया था, जिसमें ये उल्लेख था कि वो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ नहीं जुड़ सकतीं। बता दें कि गायक मीका को भी कुछ दिन पहले 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को छोड़ने के लिए कहा गया था। मीका सिंह ने गेस्ट के तौर पर 'द कपिल शर्मा शो' में हिस्सा लिया था।
0 comments:
Post a Comment